
x
Haryana हरियाणा: देर रात नैनीताल हाईवे पर गांव करहंस के पास एक कंटेनर ने अंडों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया। यूपी के गाजियाबाद निवासी टेंपो मालिक नईम ने बताया कि यूपी अलीपुर निवासी चालक साजिद एक फार्म हाउस से टेंपो में 1550 ट्रे अंडे लादकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह गांव करहंस के पास पहुंचा तो टेंपो का पिछला टायर फट गया और चालक साजिद व क्लीनर टेंपो रोककर टायर चेक करने उतरे, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया।
हादसे में चालक साजिद को मामूली चोटें आईं, जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया। हादसे में अंडों की ट्रे सड़क पर बिखर गईं। उधर, यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीटी रोड को बहाल कराया। बदायूं निवासी कंटेनर चालक तौरीर ने बताया कि वह तरावड़ी से कंटेनर में करीब 21 टन चावल लोड कर गुड़गांव की ओर जा रहा था। जब वह करहंस के पास पहुंचा तो उसकी टक्कर एक टेंपो से हो गई। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया।
TagsHaryanaकंटेनरटक्करटेंपोपलटाcontainercollisiontempooverturnedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





