हरियाणा

Haryana: गंधक पोटाश से पटाखे बनाते समय अचानक विस्फोट

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 12:09 PM IST
Haryana:   गंधक पोटाश से पटाखे बनाते समय अचानक विस्फोट
x
Haryana: रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे के मोहल्ला भीम बस्ती में गंधक पोटाश से पटाखे बनाते समय अचानक धमाका हो गया। धमाके के साथ कमरे में भीषण आग लग गई। इससे वहां काम कर रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद आसपास के मोहल्ले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला भीम बस्ती निवासी सुमित आईटीआई का छात्र है और वह शनिवार शाम को अपने घर के एक कमरे में गंधक-पोटाश से पटाखे बना रहा था। अचानक पोटाश में विस्फोट हो गया, जिससे तेज धमाके के साथ आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story