हरियाणा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द किया पटवारी भर्ती परीक्षा

Ritisha Jaiswal
4 Jan 2022 10:01 AM GMT
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द किया पटवारी भर्ती परीक्षा
x
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 7 जनवरी 2022 से होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है।

HSSC Patwari Recruitment Exam : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 7 जनवरी 2022 से होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। हरियाणा पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस संबंध में आयोग की वेबसाइट वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसार, 06-12-2021 और 08-12-2021 को पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रकाशित नोटिस के अनुसार, पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 07-01-2022, 08-01-2022 और 09-01-2022 को दो पालियो में राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में होनी थी। इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में नोटिस भी प्रकाशित किया गया था लेकिन अब अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है यह परीक्षा प्रशासनिक कारणों से रद्द की जाती है। असुविधा के लिए खेद है। आगे देखिए परीक्षा रद्द होने का नोटिस -




Next Story