हरियाणा

Haryana : शैलजा हमारी बहन और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं हुड्डा

Mohammed Raziq
17 Sept 2024 3:14 PM IST
Haryana : शैलजा हमारी बहन और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं हुड्डा
x
हरियाणा Haryana : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा द्वारा सिरसा से अपना उम्मीदवार वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इनेलो-एचएलपी का भाजपा से संबंध होने के बारे में प्रदेश की जनता पहले से ही जानती है। पहले यह अप्रत्यक्ष गठबंधन था, लेकिन अब यह जगजाहिर हो गया है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा और डॉ. रघुवीर सिंह कादियान के साथ हुड्डा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
उन्होंने कहा, 'हरियाणा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इनेलो, जेजेपी, एचएलपी जैसी सभी पार्टियां सिर्फ कांग्रेस के वोट काटने के लिए ही मैदान में उतरी हैं। भाजपा ने कई निर्दलीयों को भी यह जिम्मेदारी दी है। ऐसे उम्मीदवारों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।' कुमारी शैलजा के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि वह हमारी बहन हैं और कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं। 'अगर कोई कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता उनके बारे में गलत टिप्पणी करता है, तो उसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल राजनीतिक दुष्प्रचार का हिस्सा है और लोग जाति के आधार पर बंटने वाले नहीं हैं।’’
Next Story