हरियाणा

Haryana : हिसार में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर

Mohammed Raziq
9 April 2025 1:01 PM IST
Haryana :  हिसार में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर
x
हरियाणा Haryana : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास व हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए किए गए प्रबंधों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, रणधीर पनिहार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही वैकल्पिक सड़क मार्गों की भी व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय व पंखे आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से लोग आ रहे हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग के लिए प्रत्येक जिले में अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएं। कार्यक्रम स्थल को सेक्टरों में बांटा गया
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल को सेक्टरों में बांटा गया है। मंच के सामने युवाओं और महिलाओं के बैठने के लिए सेक्टर बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर में कोई भी जंगली जानवर नहीं होना चाहिए। अगर कोई यहां दिखाई देता है तो उसे पकड़कर उचित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया और बताया कि लगभग सभी जंगली जानवरों को उचित स्थान पर ले जाया गया है। इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए लगातार काम करने के निर्देश दिए।
Next Story