हरियाणा

Haryana: हरियाणा की नौकरशाही में मेगा फेरबदल की संभावना

Admindelhi1
10 April 2025 2:24 PM IST
Haryana: हरियाणा की नौकरशाही में मेगा फेरबदल की संभावना
x
"सरकार ने तैयार की तबादला सूची"

फरीदाबाद: हरियाणा में मेगा प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है। इसमें कई वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार की जा रही है। पीएम मोदी के 14 अप्रैल को हरियाणा दौरे के बाद इस बदलाव की संभावना है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के रिटायरमेंट के बाद डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल इस पद के दावेदार हो सकते है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी प्रदेश की नौकरशाही के कार्य प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। 14 अप्रैल के बाद राज्य में प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना है। सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार की है। PM मोदी के दौरे के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय और जिला स्तर पर भी बदलाव तय माने जा रहे हैं। पीएम के दौरे की तैयारियों में जुटी सरकार के कई सीनियर IAS- IPS अधिकारियों को 14 अप्रैल को हिसार और यमुनानगर में होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले प्रदेश की अफसरशाही में बदलाव कर दिया जाता है तो इन तैयारियों पर असर पड़ सकता था। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे के बाद मेगा फेरबदल करने की संभावना है। सुमिता मिश्रा का रिटायरमेंट 31 जनवी 2027 को है। उनसे पहले हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को है। सुधीर राजपाल भी मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार हैं। सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा दोनों ही 1990 बैच के IAS अथिकारी हैं।प्रधानमंत्री के दौरे के बाद CM नायब सिंह सैनी के सचिवालय में भी कुछ बदलाव होने की चर्चा है।

Next Story