हरियाणा
Haryana पुलिस : रिश्वत लेते पुलिस का एएसआई रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
Ashish verma
27 May 2025 10:23 PM IST

x
रिश्वत लेते पुलिस का एएसआई रंगेहाथ गिरफ्तार
Sonipat.सोनीपत। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने प्रवर्तन ब्यूरो के एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम देर रात तक मामले की जांच कर रही थी।गांव बनियापुर के एक किसान ने अपनी कृषि भूमि पर मकान बनाया हुआ था। इस निर्माण को लेकर जिला योजना अधिकारी (डीपीओ) ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मामला निपटाने के नाम पर प्रवर्तन ब्यूरो में तैनात एएसआई मुकेश ने पीड़ित किसान से 40 हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को की, जिसके बाद टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कंप्यूटर ऑपरेटर पारस को हिरासत में ले लिया गया है। एएसआई मुकेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल एसीबी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारHaryanaरिश्वतपुलिस एएसआईरंगेहाथ गिरफ्तारएसीबीbribepolice ASIarrested red handedACB
Next Story





