हरियाणा

Haryana: कटा हुआ हाथ मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में बढ़ी दहशत

Bharti Sahu 2
17 Nov 2024 11:18 AM IST
Haryana:   कटा हुआ हाथ मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में बढ़ी दहशत
x
Haryana: हरियाणा में सुबह-सुबह इंसानी हाथ पड़ा होने से हड़कंप मच गया. रात के अंधेरे में किसी ने हाथ काटकर यहां फेंक दिया. घटना हांसी स्थित बैंक कॉलोनी की है. जहां सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो गली में कटा हुआ इंसानी हाथ देखकर घबरा गए. कॉलोनी वासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हालांकि पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि आरोपियों ने किसी की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत करने के इरादे से ऐसा किया होगा|
अगर हाथ यहां फेंका गया है तो शरीर के अन्य अंग भी अलग-अलग जगहों पर फेंके गए होंगे. पुलिस ने इलाके के आसपास तलाशी शुरू कर दी है. आसपास मौजूद खाली खेतों और प्लॉटों की भी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 10 बजे तक सब कुछ ठीक था. उसके बाद सभी लोग घरों के अंदर चले गए. जिसके बाद सुबह जब बाहर निकले तो गली में कटा हुआ हाथ पड़ा मिला. किसी ने कोहरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि सुबह से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।
Next Story