हरियाणा

Haryana: भाखड़ा नहर में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Sarita
7 Feb 2025 12:19 PM IST
Haryana:  भाखड़ा नहर में महिला का शव मिलने से हड़कंप
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब राहगीर भाखड़ा नहर के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने गांव बलियावाला हेड से नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गोताखोर नवजोत सिंह ढिल्लों को भी सूचित किया।पुलिस और नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि महिला ने लाल सलवार, सफेद अंडरगारमेंट, दोनों हाथों में चूड़ियां और कड़ा, कानों में टॉपर्स और नाक में नथ पहनी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि शव एक दिन पुराना है। शव पंजाब से बहता हुआ टोहाना पहुंचा है। पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया।मृतक महिला की उम्र करीब 50 साल हो सकती है। महिला के शव के बारे में आस-पास के थानों को भी जानकारी दे दी गई है। महिला की पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा।
Next Story