हरियाणा
Haryana: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर
Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 7:10 AM IST

x
Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बस चालक ने युवक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। युवक बाइक पर सवार था बाइक मोड रहा था। इसी दौरान युवक बस की चपेट में आ गया। बस ने युवक को काफी दूरी तक घसीटा और बाद में बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद मृतक के पिता और चचेरे भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लाडवा के अस्पताल से चिकित्सकों ने युवक को कुरुक्षेत्र के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन युवक को एलएनपीजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। युवक लाडवा के निजी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। हादसे के वक्त योगेश के पिता और चचेरे भाई लाडवा से घर की और जा रहे थे। इसी बीच संयोगवश उनकी मुलाकात हुई। लेकिन योगेश किसी कारणवश घर न जाकर लाडवा जाने के लिए मुड़ गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने योगेश को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान माड़ी मोहल्ला स्टेशन माजरी शाहबाद निवासी 24 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में हुई है हादसा इतना भयानक था कि योगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। बस चालक योगेश को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीट कर ले गया था। लाडवा थाना में लापरवाही से बस चला रहे बस चालक के खिलाफ योगेश के पिता 51 वर्षीय प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को शिकायत देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि युवक बाइक पर सवार हो लाडवा जाने के लिए बाइक मोड रहा था। भीषण टक्कर में योगेश को बस चालक ने कुचल दिया।
TagsHaryanaहादसाबसयुवकटक्कर Haryanaaccidentbusyoung mancollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





