हरियाणा

Haryana News: यमुना नदी में नहाने गईं महिला की मौत

Bharti Sahu 2
3 Oct 2024 9:38 AM IST
Haryana News: यमुना नदी में नहाने गईं महिला  की मौत
x
Haryana News: बापौली कस्बे के अंतर्गत हादसा, यमुना नदी पर स्नान करने गई स्कूटी सवार दो महिलाओं का एक्सीडेंट हो गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर पता लगा कि राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके बाद परिजन अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि कविता की मौत हो चुकी है, जबकि मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है।
Next Story