हरियाणा

Haryana News: शादी समारोह में दूल्हे के चाचा के साथ हुई ये घटना, बुलानी पड़ी पुलिस

Bharti Sahu 2
18 Nov 2024 8:45 AM IST
Haryana News: शादी समारोह में दूल्हे के चाचा के साथ हुई ये घटना, बुलानी पड़ी पुलिस
x
Haryana News: मुरथल रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह के दौरान चोरों ने दूल्हे के चाचा का 5.40 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित ने बैग दूल्हे के पिता को दे दिया था। उन्होंने इसे कुर्सी पर रख दिया था। मामचंद कॉलोनी निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को उसके भाई ऋषि कुमार के बेटे हिमांशु का गीतांजलि गार्डन में शादी समारोह था। उनके पास 5.40 लाख रुपये से भरा बैग था।
शादी समारोह के दौरान अमित कुमार ने नकदी से भरा बैग अपने बड़े भाई को दे दिया और डीजे की तरफ चला गया। उसका भाई रिश्तेदार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बैग कुर्सी पर रख दिया। इसी दौरान कोई बैग उठाकर ले गया। जब उन्होंने कुर्सी की तरफ देखा तो बैग चोरी पाया। पुलिस ने दो युवकों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story