हरियाणा

Haryana News: किराएदार ने पत्नी और बेटी की हत्या कर छिपाए शव

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 7:49 AM IST
Haryana News: किराएदार ने पत्नी और बेटी की हत्या कर छिपाए शव
x
Haryana News:हरियाणा के जींद के सफीदों में वार्ड नंबर दो स्थित एक मकान में रहने आए किराएदार ने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने दोनों के शवों को बाथरूम में छिपा दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। 33 दिन बाद जब मकान में रहने आए दूसरे किराएदार ने बाथरूम खोला तो उसमें एक महिला और एक बच्चे का कंकाल मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक जांच के बाद शवों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
नए किराएदार कप्तान ने 15 सितंबर को जब अपना सामान मकान में रखा तो उसे दुर्गंध आने लगी। इस पर उसने ऊपर के बाथरूम को साफ करवाने के लिए कहा। जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो कपड़ों के नीचे एक महिला और एक बच्चे का कंकाल मिला।
कंकाल के गले में दुपट्टा मिला
बाथरूम में मिले कंकाल के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ है। फोरेंसिक टीम ने आशंका जताई है कि महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है। दोनों कंकालों पर कंबल लिपटे मिले।
बाथरूम में कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। कंकाल को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Story