हरियाणा

Haryana News: साधु की बेरहमी से हत्या

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 11:51 AM IST
Haryana News:  साधु की बेरहमी से हत्या
x
Haryana News: कैथल जिले के गांव रोहेड़ा के नवांनाथ डेरे में रह रहे साधु की दो साधुओं ने बेरहमी से हत्या कर दी। साधु अपना घर छोड़ने के बाद सन्यासी बनकर डेरे में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। मृतक के बेटे ने डेरे के दो साधुओं पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। बेटे ने बताया कि उसका पिता करीब एक साल पहले घर त्याग कर सन्यासी बन गया था। उसका पिता अक्सर उनसे फोन पर बात करता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी साधुओं की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story