हरियाणा
हरियाणा न्यूज: गूगल गर्ल चेतिक गूगल ब्वाय कौटिल्य को देंगी टक्कर, बना चुकी हैं कई रिकार्ड
Gulabi Jagat
10 July 2022 4:22 PM GMT

x
हरियाणा न्यूज
गूगल ब्वाय कोटिल्य सरीखी चेतना की धनी है आठ साल 10 माह की चेतिका शर्मा। पांचवीं कक्षा की इस छात्रा ने एक से 100 अंकों की वर्ग संख्या एक मिनट 46 सेकिंड में सुना इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड में चयनित होकर वर्ल्ड रिकार्ड आफ एक्सीलेंस बनाया है।
भिवानी के गांव हरीपुर निवासी सतीश शर्मा की बेटी चेतिका शर्मा ने आठ साल की उम्र नया रिकार्ड बना कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। फिलहाल यह छात्रा धारूहेड़ा के मैकविजन अविराज वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। इसने अपना यू ट्यूब चैनल एंजल चेतिका शर्मा एजूकेशन बूस्टर भी बनाया है। इसके माध्यम से वह नित नया कर रही है।
ट्रिक बना फर्राटे से सुना देती है देश, प्रधानमंत्री केंद्र शासित राज्यों के नाम
इस नन्हीं छात्रा के टैलेंट का हर कोई कायल है। यह प्रधानमंत्री, देश के सभी राज्यों के नाम, केंद्र शासित प्रदेश के नाम ट्रिक्स के माध्यम से फर्राटेदार तरीके से सुना देती है। इस नन्हीं परी की ये भी विशेष खासियत हैं :
- 20 प्रकार के गुणा चुटकियों में कर देती है।
- भाग भी आठ प्रकार से तुरंत कर देती है।
- जोड़ घटा, गुणा भाग कैलकूलेटर से भी तेज कर देती है।
- 101 देशों के नाम और उनकी राजधानी, उन देशों की मुद्रा को एक मिनट 30 सैकिंड में बता देती हैं।
- दो हजार तक फर्राटेदार पहाड़े बोल देती है।
- चेतिका ने अंग्रेजी ग्रामर में महारत हासिल की है। विडियो भी बना रखी हैं।
हमें अपनी बेटी पर गर्व है
पिता सतीश शर्मा बताते हैं कि वह खुद धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करते हैं। मां निशा शर्मा एमए बीएड हैं और गृहणी हैं। पिता बताते हैं बेटी चेतिका शर्मा को स्कूल के अलावा वह खुद भी पढ़ाते हैं। बेटी इतनी छोटी उम्र में सैनिक स्कूल, नवोदय स्कूल और मिल्ट्री स्कूल की बुक्स का सोल्यूशन कर रही हैं। विडियो से तैयार करती हैं। हमें बेटी पर गर्व है।

Gulabi Jagat
Next Story