हरियाणा

Haryana News: पहले प्रेमिका का गला घोंटा, फिर युवक ने खुद फंदे से लटककर दी जान

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 11:53 AM IST
Haryana News:  पहले प्रेमिका का गला घोंटा, फिर युवक ने खुद फंदे से लटककर दी जान
x
Haryana News: कुरुक्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव कुरुक्षेत्र के होटल से बरामद हुए हैं। शनिवार को जब दोनों होटल के कमरे से देर तक बाहर नहीं आए तो होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 27 वर्षीय कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के गुमयारा गांव का रहने वाला है। मृतका अंबाला की रहने वाली थी,जिसकी उम्र करीब 23 साल है। मृतका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए कर रही थी। दरअसल दोनों ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे के समीप होटल में कमरा बुक किया था।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड से दोनों के घर का पता और फोन नंबर ले लिया।
पुलिस ने इस बारे में परिजन को सूचित किया और मौके पर बुला लिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया। कमरे में कमलदीप फंदे पर लटका मिला। लड़की का शव चादर में लिपटा हुआ था। लड़की के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं।
Next Story