हरियाणा

Haryana News: अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, तीन महिला कर्मचारी झुलसीं

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 10:39 AM IST
Haryana News: अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, तीन महिला कर्मचारी झुलसीं
x
Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर में तीन महिलाएं फैक्ट्री में काम करते वक्त आग में झुलस गई। तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। समय रहते मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, ओर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक फैक्ट्री में आग लगने के कोई स्पष्ट कारण सामने नही आए है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 3 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद रही। काम के दौरान किन्ही कारणों की वजह से धूप के मसाले में आग लग गई। आग के लगते ही आग हवा की तरह फैक्ट्री में चारों तरफ फेल गई। इसी दौरान काम कर रही तीन महिलाएं आग की चपेट में आ गई। हादसे में मालिक को काफी नुकसान हुआ है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जगह का मुआयना करने में जुटी है।
Next Story