हरियाणा
Haryana News: बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 8:49 AM IST

x
Haryana News: जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में बूड़िया निवासी कर्ण ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई अपनी मां कल्पना देवी के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पिता राकेश कुमार शराब का आदी था। वह अक्सर मां के साथ झगड़ा व मारपीट करता था, जिसके चलते पिता 10 वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चला गया। वह अकेले ही दयालगढ़ गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। कर्ण ने बताया कि उसके पिता का शव मकान में पड़ा था। शरीर से खून निकल रहा था और शव फूला हुआ था, जिससे अंदेशा लग रहा है कि दो दिन पहले मौत हुई है। शव के हालात देखकर लग रहा है कि किसी ने उनके पिता की हत्या की है। बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
TagsHaryanaबुजुर्गसंदिग्धमौतबेटेहत्याआरोप Haryanaelderlysuspiciousdeathsonmurderallegation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





