हरियाणा

Haryana News: नशे की लत ने ली युवक की जान

Bharti Sahu 2
12 Oct 2024 9:18 AM IST
Haryana News: नशे की लत ने ली युवक की जान
x
Haryana News: कालांवाली में नशा ने एक युवक की जान ली । कालांवाली के हुड्डा आर-3 में पुलिस को एक शव मिला। युवक की पहचान विकास पुत्र मनोज कुमार कालांवाली के रूप में हुई है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक का शव 1 से 2 दिन पुराना है।
युवक नशे का आदि था और हो सकता है कि नशे की अधिक डोज के कारण युवक की मौत हुई हो। गौर करने वाली बात है कि नशा के कारण आए दिन कालांवाली में युवक मौत के मुंह में जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाकार कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story