हरियाणा

Haryana News: मां के साथ मंदिर जा रही लड़की को अगवा कर दरिंदों ने किया दुष्कर्म

Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 10:36 AM IST
Haryana News: मां के साथ मंदिर जा रही लड़की को अगवा कर दरिंदों ने किया दुष्कर्म
x
Haryana News: रेवाड़ी जिले में अपनी मां के साथ मंदिर जा रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद युवती को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी राजस्थान के खैरथल शहर के होटल में ले गए। यहां होटल मालिक को लड़की को रोता देख शक हुआ। उसने लड़की से पूछताछ शुरू की तो आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश कर
रिमांड पर लिया
जाएगा। 23 साल की पीड़िता अपनी मां के साथ सुबह धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित एक मंदिर में जा रही थी। तभी पीछे से एक कार आई और लड़की को फिल्मी स्टाइल में गाड़ी में डालकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता की मां ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लेकिन लड़की और आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शाम करीब पौने पांच बजे धारूहेड़ा थाना पुलिस को लड़की के खैरथल स्थित होटल आनंदा एंड रेस्टोरेंट में होने का पता चला।
Next Story