हरियाणा
Haryana : राष्ट्रीय पक्षी मोर को बनाया शिकार, मारी गोली
Bharti Sahu 2
4 Dec 2024 10:17 AM IST

x
Haryana हरियाणा: सदर थाना क्षेत्र के गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर को गोली मारकर उसका शिकार किया गया। हमलावर रात के अंधेरे में पक्षियों का शिकार कर रहे थे। आरोपियों ने पेड़ से गिरे मोर को लेकर भागने का प्रयास किया तो गांव के सरपंच ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। गांव निरथान निवासी राजेश ने बताया कि वह हाल ही में गांव का सरपंच है। रात करीब तीन बजे उसे फोन आया कि गांव के स्कूल में कुछ लड़के पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। जहां स्कूल के अंदर तीन-चार लड़के बरगद के पेड़ पर बैटरी से लाइट जला रहे थे।
उसी दौरान दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मोर पेड़ से नीचे गिर गया। पक्षियों का शिकार कर रहे लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें से दो-तीन लड़कों ने पेड़ से गिरे मोर को उठा लिया और भाग गए। किसी तरह उन्होंने एक शिकारी को पकड़ लिया। मोर का शिकार करने वाले आरोपी की पहचान ओम निवासी भटगांव मलायन के रूप में हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
TagsHaryanaराष्ट्रीय पक्षीमोरशिकारगोलीHaryananational birdpeacockhuntedshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





