
x
हरियाणा Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में ‘सोनीपत हाफ मैराथन-रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, देवेंद्र कादयान, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य ने भी 5 किलोमीटर की इस दौड़ में करीब 500 मीटर तक दौड़ लगाई।
कार्यक्रम के दौरान मोती लाल नेहरू स्कूल के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया, जबकि स्कूल के घुड़सवारों ने सीएम के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। महेंद्रगढ़ के मोहित व इथोपिया के ग्रेबरीव्हीद ने 21 किलोमीटर की मैराथन में क्रमश: पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।21 किलोमीटर की पुरुष वर्ग की दौड़ में मोहित ने एक घंटा चार मिनट व नौ सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय सेना की बनी सिंह ने एक घंटा चार मिनट 13 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हरीश ने एक घंटा चार मिनट 26 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।महिलाओं की 21 किलोमीटर की श्रेणी में इथोपिया की ग्रेबीवाहिद ने एक घंटा 16 मिनट चार सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। सोनिका ने एक घंटा 16 मिनट 17 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा नीता रानी ने एक घंटा 16 मिनट 28 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सैनी ने सोनीपत के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी कियाकार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
TagsHaryanaमोहितसोनीपत हाफमैराथन जीतीMohitSonipat won the half marathonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





