हरियाणा

Haryana: सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या

Bharti Sahu 2
11 July 2024 6:26 AM GMT
Haryana:  सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या
x
Haryana हरियाणा: दिन–दहाड़े व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को गुरुवार की सुबह में गोहाना के निकट पानीपत–रोहतक में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दूधिए पर 8 से 10 फायर किए। हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रोज की तरह ही दूधिया दूध बेच कर घर की ओर जा रहा था, तभी बदमाशों ने दूधिया का रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी।
दूधिया पर आरोपियों ने 8 से 10 गोलियां मारी। दूधिया ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश भी की। लेकिन गोलियों का शिकार हो गया।
जिसके बाद हत्या के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिली थी की सैनिपुरा गांव के समीप किसी व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गया है।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस ने बताया की पूछताछ में सामने आया है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिन्होंने दूधिए को देखते ही गोलियां दागनी शुरू कर दी।
पुलिस को शक है की मामला रंजिश से जुड़ा हुआ हो सकता है।हालांकि आगामी कार्यवाही परिजनों के बयान अनुसार की जायेगी।
Next Story