हरियाणा
Haryana: प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, 2 महीने हुई थी शादी
Sanjna Verma
24 Jun 2024 12:50 PM IST

x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के हांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा सुबह हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ Firing करनी शुरू कर दी.
इस हमले में प्रेमी जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और युवती की हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने 2 महीने पहले ही लवमैरिज की थी.
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दोनों बदमाश सुबह करीब साढ़े 9 बजे आए और दोनों पर 7 राउंड फायर कर दिए. पार्क में प्रेमी जोड़े के शव के पास से गोलियों के 7 खोखे बरामद हुए हैं. police ने दोनों के परिवार वालों को इस हत्याकांड की सूचना दे दी है. फिलहाल, जिस पार्क में यह घटना हुई है उसे चारों तरफ से बंद कर दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.
TagsHaryanaप्रेमीगोलीहत्याशादी loverbulletmurdermarriageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





