हरियाणा

Haryana: घर में अचानक लगी आग में जिंदा जले पति-पत्नी

Bharti Sahu 2
3 Nov 2024 11:19 AM IST
Haryana: घर में अचानक लगी आग में जिंदा जले पति-पत्नी
x
Haryana: बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में पति-पत्नी जिंदा जल गए। उनके तीन बच्चों का भी दम घुट गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घर में अचानक आग लग गई। आग बुझाते समय मृतक दंपती के पिता भी घायल हो गए। मृतकों की पहचान मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के निवासी सिंटू कुमार और निशा देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है या हादसा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी है।
Next Story