हरियाणा
Haryana: पराली के ढेर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 10:52 AM IST

x
Haryana: कैथल जिले के खंड सीवन के गांव फिरोजपुर में भूसे के स्टॉक में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण है कि इसके आसपास के इलाकों में भी फैलने का डर है, इसलिए फायर कर्मी आग के आसपास पानी फैला रहे हैं, ताकि आग अपनी जगह से ज्यादा दूर न फैले।
फायर ब्रिगेड कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर शाम सूचना मिली थी कि भूसे के स्टॉक में आग लगी है और हम 112 से मिली सूचना के आधार पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अभी तक तीन पानी की गाड़ियां लगी हैं और लगातार पानी की गाड़ियों के आने का सिलसिला जारी है और हमने आसपास के इलाकों की फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी है। जल्द ही वहां से भी पानी की गाड़ियां आ जाएंगी। सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।
TagsHaryanaपरालीभीषणआगलाखोंनुकसानHaryanastubblehugefireloss of lakhs जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





