हरियाणा
Haryana: जूता फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छा गया काला धुआं
Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 10:52 AM IST

x
Haryana: बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखा करोड़ों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में आग सुबह करीब 4:30 बजे लगी थीफायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। । मगर करीब 5 घंटे बीत जाने के बावजूद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। । फैक्ट्री के अंदर आग रह कर धधक रही है। फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें करीब सुबह 4:30 बजे सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर 17 के प्लॉट नंबर 38 में स्थित अपील फुटवियर नाम की फैक्ट्री में आग लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि आग ज्यादा भीषण थी। इसकी वजह से फैक्ट्री के भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री की टीन शेड आग की गर्मी के कारण पिघलकर नीचे गिर गई है और फैक्ट्री के भवन में भी कई जगह दरारें आ गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
TagsHaryanaजूताफैक्ट्रीआगआसमानकालाधुआं Haryanashoefactoryfireskyblacksmoke जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





