हरियाणा

Haryana:भीषण हादसा, परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Bharti Sahu 2
2 July 2024 7:11 AM IST
Haryana:भीषण हादसा, परिवार के 4 सदस्यों की मौत
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के गुरुग्राम में KMP हाईवे पर मारुति एर्टिगा कार और कैंटर के बीच भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 4 लोग की मौत हो गई और 2 लोग घायल है, जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो किसी की अस्थियां विसर्जित कर गढ़गंगा से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी जिसकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार 2 अलग–अलग कारों में सवार हो फर्रूखनगर की ओर निकला। अस्थियां विसर्जित कर वापस लौटते समय जैसे ही मारुति एर्टिगा कार हाईवे पर पहुंची। उसकी टक्कर कैंटर से हो गई। कार चालक ने कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसके चलते हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए निकट के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story