हरियाणा

Haryana: मूंग खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाकर किसानों को सरकार का तोहफा

Admindelhi1
2 July 2025 8:12 PM IST
Haryana: मूंग खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाकर किसानों को सरकार का तोहफा
x

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल खरीद की अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 3 जुलाई तक चलेगी। सरकार के इस फैसले से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जिनकी फसल जून माह में हुई बारिश के कारण देर से कट पाई और वे समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच सके।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समय पर फसल नहीं बेच पाने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान का खतरा था। ऐसे में राज्य सरकार ने किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है ताकि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी उपज बेच सकें।

राज्य में सूरजमुखी की खरीद का कार्य दो प्रमुख एजेंसियों—हैफेड (HAFED) और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन—द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में अब तक 47,300 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में कुल 38,903 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद हुई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। फसल खरीद अवधि बढ़ाने का यह कदम उसी दिशा में एक और मजबूत प्रयास है।

Next Story