हरियाणा

Haryana: करनाल में दिन–दहाड़े कार पर फायरिंग,यूपी से हायर किए थे शूटर

Bharti Sahu 2
29 Jun 2024 12:28 PM IST
Haryana: करनाल में दिन–दहाड़े कार पर फायरिंग,यूपी से हायर किए थे शूटर
x
Haryanaहरियाणा: करनाल में एक एजेंट ने शूटर्स को हायर करके अपनी ही कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई। पहले तो एजेंट ने फायरिंग करवाई फिर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि ये सब मास्टरमाइंड एजेंट ने खुद से करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने शूटर्स सहित एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि युवक ने खुद ही यूपी के शामली से शूटर्स को हायर किया था। करनाल में उन्हें बाइक उपलब्ध करवाई गई थी। जिसके बाद दिखावे के लिए शूटर्स ने कार पर 5 राउंड फायर भी किए। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गोलियां शिकायतकर्ता युवक के कहने पर चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने करनाल से युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि फिरौती के लिए आया वॉयसनॉट अभी जांच का विषय है। वॉयसनॉट के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
हायर किए गए 5 शूटर्स में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 2 फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
Next Story