हरियाणा

Haryana: ट्रक में लगी आग,लाखों का कागज राख

Sarita
1 Jun 2025 11:14 AM IST
Haryana: ट्रक में लगी आग,लाखों का कागज राख
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले के तेजली क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण कागजों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग को फैलता देख ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को एक खाली प्लॉट में ले गया। हालांकि ट्रक में लदा पूरा कागज राख हो गया और ट्रक भी पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक में कागज लेकर शहर से औद्योगिक क्षेत्र जा रहा था, जैसे ही वह बिजली की तारों के नीचे से गुजरा तो बिजली की तारें ट्रक के ऊपर फैले तिरपाल में उलझ गईं, जिससे निकली चिंगारी ने तिरपाल को पकड़ लिया और कुछ देर बाद पूरा कागज जल गया।
कागज मालिक सचिन ओबरॉय ने बताया कि इस हादसे में मुझे करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को एक खाली प्लॉट में ले गया। वहीं, दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि तेजली के पास खाली प्लॉट में एक ट्रक में आग लग गई है, जिसके बाद हम दो दमकल गाड़ियों के साथ आग बुझाने के लिए वहां पहुंचे और कुछ देर बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। कई घंटों तक पेपर से धुएं के बादल उठते रहे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Next Story