हरियाणा

Haryana: गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 11:46 AM IST
Haryana: गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में  लगी आग
x
Haryana: रतनगढ़ के पास गैस लाइटर बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लग गई, सोनीपत व आसपास के क्षेत्रों से 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से एक के बाद एक गैस सिलैंडर फटने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई। वहां काम कर रहे दर्जनों मजदूरों ने बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। 2 महिलाएं भी फंस गई थी, जिन्हें फैक्टरी कर्मियों ने सकुशल निकाल लिया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका|
Next Story