
x
हरियाणा Haryana : बेरी नगर पालिका के चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजित कादयान को 1342 मतों से हराया। उन्हें 4505 मत मिले, जबकि अंजित कादयान को 3163, कुलदीप सिंह को 2208, धर्मबीर को 252, भोले राम को 644 तथा नोटा को 26 मत मिले। चुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनों में से किसी ने भी अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए भी रोचक मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 1 में राकेश कुमार 277 मतों से विजयी हुए। वार्ड 2 में नवदीप 141 मतों से विजयी हुए, जबकि वार्ड 3 में मंजू 396 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 4 में सुरेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वार्ड 5 में जितेंद्र सिंह 511 मतों से विजयी हुए, जबकि वार्ड 6 में राजेश कुमार वत्स 598 मतों से विजयी हुए। वार्ड 7 में सज्जन सिंह 267 वोटों से विजयी हुए, जबकि वार्ड 8 में प्रवीण कुमार 432 वोटों से विजयी हुए। इसी तरह वार्ड 9 में उमा रानी 588 वोटों से विजयी हुईं, जबकि वार्ड 10 में उषा 232 वोटों से विजयी रहीं। वार्ड 11 में निशा देवी 474 वोटों से विजयी हुईं, जबकि वार्ड 12 में रूबी 618 वोटों से विजयी हुईं, जबकि वार्ड 13 में हिमांशु भी 618 वोटों से विजयी हुए। वार्ड 14 में अंजू 431 वोटों से विजयी रहीं।
TagsHaryanaदेवेन्द्र बने बेरीनगर पालिकाचेयरमैनDevendra became BerryMunicipalityChairmanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





