हरियाणा

Haryana: कुएं के अंदर मिली युवक का लाश, मचा हड़कंप

Sanjna Verma
29 July 2024 11:22 PM IST
Haryana: कुएं के अंदर मिली युवक का लाश, मचा हड़कंप
x
Haryana हरियाणा: बावल में वाल्मीकि बस्ती के पास एक कुएं में 50 फीट गहरे कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव सड़ी गली हालत में मिला है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। हालांकि उसकी मौत के अन्य कारण जांच का विषय हैं।
पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि वाल्मीकि बस्ती के पास बणी में एक कुएं में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना देने वाले ने बताया कि जब वह कुएं के पास से गुजरने लगा तो वहां से दुर्गंध आ रही थी। उसने कुएं के अंदर देखा तो शव पड़ा हुआ था। सूचना के बाद
police
टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
बावल थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकाला।लेकिन अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक ने पायजामा पहना हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव को बावल नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
Next Story