अन्य

Bihar: बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

jantaserishta.com
11 Jun 2024 2:59 PM IST
Bihar: बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
x
जमुई: बिहार के जमुई में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के अंडीडीह मोड़ के पास घटी है। हादसे में कार के परखच्चे भी उड़ गए। घटना के बाद चंद्रमंडी पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
बताया जा रहा है कि देर रात को तीनों युवक पटना से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान अंडीडीह गांव के पास कार चला रहे युवक को नींद आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे ईंट से टकराते हुए पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक तेज रफ्तार से कार चलते हुए देवघर की तरफ जा रहे थे। सड़क किनारे ईंट रखी हुई थी, उससे टक्कर गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने चंद्रमंडी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से गाड़ी में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान गोरेलाल यादव, अमन कुमार और संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। चंद्रमंडी थाने के पुलिस अधिकारी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गई है। सभी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story