
x
हरियाणा Haryana : हिसार जिले के तलवंडी राणा गांव के पास शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक युवक घायल हो गया। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट चौक पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव में मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद युवक देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गांव में पहुंची और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जींद जिले के फरैन गांव निवासी राजेश उर्फ राठी के रूप में हुई है। साथ में मौजूद युवक नाबालिग निकला। उसके कब्जे से दो पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की गई हैं। राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और नाबालिग युवक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार युवक ने 1 मई को हांसी में एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी।
TagsHaryanaहिसारपुलिस मुठभेड़अपराधी घायलHisarpolice encountercriminal injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





