हरियाणा

Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव

Sarita
24 Feb 2026 11:07 AM IST
Haryana Crime: मदीना-अजायब रोड पर मिला युवक का शव
x
Haryana Crime: सिंहपुरा कलां से दो दिन पहले लापता हुए बीए फाइनल के छात्र विकास (24) का शव सोमवार सुबह मदीना-अजायब रोड पर मिला। उसके गले पर चाकू के निशान हैं। किसी ने हत्या करके शव फेंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 21 फरवरी को सिंहपुरा कलां निवासी विकास घर से अपने दोस्त सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक के साथ कार में लेकर मदीना गांव जाने की कहकर गया था। रास्ते में भिवानी चुंगी पर विकास को उसके मामा सुंडाना गांव निवासी दलबीर ने भी देखा। उन्होंने पूछा बेटा कहां जा रहा है। विकास ने कहा वह मदीना जा रहा है।
देर रात तक जब विकास वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। रविवार को पिता सुरेश ने बहुकबरपुर थाने में गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास बीए फाइनल का छात्र है। वह अपने दोस्त के साथ घर से सुबह निकला था जो अब रात तक वापस नहीं आया। उसकी कार भराण गांव के पास लावारिश हालत में रविवार को ही मिल गई थी।
परिजन अभी विकास को तलाश कर रहे थे कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मदीना-अजायब रोड पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके गले पर चाकू के निशान हैं। उसकी किसी ने हत्या की है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।दो दिन पहले लापता युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर सकते। परिजनों के बयान दर्ज की आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
Next Story