हरियाणा

Haryana: शीतलहर का असर, हरियाणा के चार जिलों में अलर्ट

Admindelhi1
4 Dec 2025 1:58 PM IST
Haryana: शीतलहर का असर, हरियाणा के चार जिलों में अलर्ट
x

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान सूबे के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2°C की गिरावट देखने को मिली है। सबसे बड़ी गिरावट रोहतक, गुरुग्राम, नूंह और हिसार में देखने को मिली। यहां दिन का पारा 2.5 °C से 3.5 °C तक गिर गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3 दिनों में बादलवाई के कारण दिन का पारा गिर सकता है, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। बुधवार रात को पारा गुरुग्राम में सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में पारा 4 °C तक पहुंच गया था। दिसंबर के शुरुआती दौर में ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिससे मौसम बदलेगा। इसके बाद 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है।

Next Story