हरियाणा

Haryana: नहर में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 12:14 PM IST
Haryana: नहर में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव
x
Haryana: करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची का जन्म दो दिन पहले हुआ है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गौरतलब है कि अब्दुल्लापुर गांव के कुछ युवक रोजाना पश्चिमी यमुना नहर पर घूमने के लिए यहां आते हैं।
युवकों ने बताया कि शुक्रवार 25 अक्टूबर को जब वह देर शाम नहर के पास
टहल रहे
थे तो उन्हें नहर में बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। युवकों ने बताया कि बच्ची का शव नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि भ्रूण की गर्भनाल नहीं आई थी, बच्ची का जन्म दो दिन पहले हुआ था। पैदा होते ही बच्ची को नहर में फेंक दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी, डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद डायल-112 की टीम ने सदर थाने को घटना की जानकारी दी और आगे की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story