
x
fatehabad फतेहाबाद : लाला छज्जू राम पहाड़िया ट्रस्ट कार्यालय के पास रोड पर स्थित एक घर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया।
मृतकों की पहचान 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उनकी 55 वर्षीय पुत्री हरभजन कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरभजन कौर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, और उनके भाई की भी कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी। एडिशनल थाना प्रभारी पीएसआई उमेद सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं की मौत बीमारी के कारण होने का संदेह है।
शवों पर किसी भी प्रकार की चोट या जानवर के काटने के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। समाजसेवी राजेंद्र बली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रस्ट कार्यालय के समीप एक मकान में दो महिलाओं के शव मिले हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल जांच जारी है।
Tagsशवसंदिग्धहरियाणाdead bodysuspectharyanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





