हरियाणा

हरियाणा : भाजपा-जजपा ने की विधायकों की किलेबंदी

Admin2
9 Jun 2022 5:16 PM IST
हरियाणा : भाजपा-जजपा ने की विधायकों की किलेबंदी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सेंधमारी से बचने के लिए कांग्रेस ने पिछले सप्ताह से ही अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिफ्ट कर रखा था। बुधवार को भाजपा व जजपा ने भी अपने विधायकों के साथ ही कुछ निर्दलीय विधायकों को न्यू चंडीगढ़ (पंजाब) स्थित सुखविलास रिसोर्ट में ठहरा दिया। सभी विधायक दो रात यहां रुकेंगे।इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह विधायकों संग संवाद करेंगे। साथ ही गठबंधन के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा की जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

सोर्स-jagran

Next Story