Haryana : साल के आखिरी दिन हरियाणा के पानीपत में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. समालखा के पास एनएच 44 पर सुबह-सुबह एक तेल टैंकर और 2 ट्रैक्टरों की टक्कर हो गई, जिसमें 1 ट्रक चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि तेल टैंकर फ्लाईओवर पर फंस गया और नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया. जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 4 बजे हुआ बताया जा रहा है|
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जाम खुलवाया. दूसरे ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं हैं. मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालक के शव को पानीपत के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. दूसरे ट्रक चालक का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsHaryanaतेल टैंकरट्रैक्टरोंटक्करHaryanaoil tankertractorscollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





