हरियाणा

Haryana : बीएएमएस छात्र हर्षित की हत्या, कॉलेज मालिक पर केस दर्ज

Ashish verma
29 May 2025 9:59 PM IST
Haryana : बीएएमएस छात्र हर्षित की हत्या, कॉलेज मालिक पर केस दर्ज
x
बीएएमएस छात्र हर्षित की हत्या

Jind.जींद। गांव कंडेला स्थित गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला। मृतक के पास एक डिब्बे में सल्फास की गोलियां मिलीं। हालांकि छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को कोई परेशानी नहीं थी और उसके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल जींद में करवाने से इंकार कर दिया। जिस पर खानपुर पीजीआई में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कॉलेज मालिक व स्टाफ के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोनीपत जिले के गांव बरोदा निवासी 25 वर्षीय हर्षित ने पिछले साल गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था गुरुवार सुबह हर्षित कॉलेज के पास ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंधन व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। कुछ दूरी पर सल्फास की डिब्बी भी मिली। मृतक का मोबाइल फोन, चार्जर, चप्पल कुछ दूरी पर खेत में बने कमरे की छत पर मिले। मृतक के पिता धर्मेंद्र ने बेटे की मौत पर संदेह जताया। उसके पिता धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि हर्षित कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। आखिर वह कॉलेज से बाहर कैसे आया।जबकि सुरक्षा गार्ड और कॉलेज मालिक जिम्मेदार हैं। बुधवार शाम को उनकी हर्षित से बात हुई थी। उसे कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश रची गई थी।

सदर थाने के जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता धर्मेंद्र की शिकायत पर कॉलेज मालिक और स्टाफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र दिन में ही कॉलेज से बाहर चला गया था। इसलिए पुलिस अब कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि हर्षित किस समय कॉलेज से बाहर आया था और उसके साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं।परिवार की इकलौती उम्मीद था हर्षितपरिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र राजकीय उच्च विद्यालय सफियाबाद में पीटीआई अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उनका बड़ा बेटा हर्षित था और उसे डॉक्टर बनाने के लिए बीएएमएस में भर्ती कराया गया है। हर्षित की एक छोटी बहन वंशिका है। हर्षित की मौत की खबर पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


Next Story