हरियाणा
Haryana: साढौरा में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 11:37 AM IST

x
Haryana: हरियाणा के यमुनानगर के सढ़ौरा में 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर डीएसपी पहुंचे। उन्होंने लोगों को पर्याप्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।
जानकारी के मुताबिक यह घटना मोहल्ला रामदासिया की बताई जा रही है। यहां पड़ोस में रहने वाले लगभग 60 साल के चांदी राम पर आरोप लगा है कि वह लड़की को बहला-फुसला कर पशुओं के बाड़े में ले गया था। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। लड़की के परिजनों ने साढ़ौरा थाना चौंक पर जाम लगाया। पुलिस मौके पर लड़की को लेकर जांच में जुट गई। डीएसपी रमेश गुलिया मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, इसके बाद लोग शांत हुए।
TagsHaryanaमासूमदुष्कर्मप्रयास Haryanainnocentrapeattempt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





