हरियाणा

हरियाणा: घर में घुसकर युवक ने चाकू की नोक पे किया युवती से दुष्कर्म

Teja
3 Nov 2021 11:16 PM IST
हरियाणा: घर में घुसकर युवक ने चाकू की नोक पे किया युवती से दुष्कर्म
x

फाइल फोटो 

सोनीपत शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है

जनता से रिस्ता वेबडेसक | सोनीपत शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे चाकू बरामद किया जाना है। पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया है कि 21 अक्तूबर को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रवीन उनके घर के अंदर घुस आया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआत में वह लोकलाज व डर के चलते चुप रही। बाद में मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा।

Next Story