हरियाणा

Haryana accident: स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल

Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 9:16 AM IST
Haryana accident:  स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल
x
Haryana accident: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, यहां झील के पास बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। हादसा देख आस-पास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी। वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। घटना हरियाणा के पंचकूला की है।
स्कूल बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इस दौरान मोरनी की टिक्कर झील के पास ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस पलट गई। बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों का वहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
Next Story