हरियाणा
Haryana Accident: कोहरे के कारण बड़ा हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 से ज्यादा यात्री घायल
Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 10:07 AM IST

x
Haryana Accident: हरियाणा में कोहरे के साथ-साथ सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला हिसार के नारनौंद से सामने आया जहां गुरुवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। जींद-हांसी रोड पर माजरा प्याऊ आईटीआई के पास हरियाणा रोडवेज की बस और धान की बोरियों से भरे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि घायलों को नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को हांसी और हिसार के बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल बस और ट्रक चालक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है, जिसके कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी
TagsHaryanaबसट्रकटक्कर20यात्रीघायलHaryanabustruckcollisionpassengersinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





