हरियाणा

Haryana accident: होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटती चली गई कार

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 9:22 AM IST
Haryana accident:   होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटती चली गई कार
x
Haryana accident: विधानसभा चुनाव को लेकर ताजेवाला नाका पर तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार उसे बैरिकेड समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात को नाके पर लगे बैरिकेड के पास खड़ा होकर ड्यूटी दे रहा था। रात करीब तीन बजे प्रताप नगर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। उसे टक्कर मारने के बाद कार चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उसे तुरंत प्रताप नगर सिविल अस्पताल में ले गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक जगाधरी की गुर्जर कॉलोनी निवासी श्याम कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story