हरियाणा

Haryana: हरियाणा में हाईवे की जमीन धसने से हादसा

Bharti Sahu 2
2 Aug 2024 1:19 AM GMT
Haryana: हरियाणा में हाईवे की जमीन धसने से हादसा
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के यमुनागर में हाईवे धसने से भीषण हादसा हो गया। पंचकुला हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में मौजूद चालक और क्लीनर बाल–बाल बच गए। जमीन धस जाने के कारण ट्रक उसमे समा गया। और उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा यमुनानगर के मेंदबार गांव के निकट हुआ। ट्रक चालक की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी करनैल सिंह के रूप में हुई है। चालक ने बताया की वह सामान्य रफ्तार से ट्रक चला रहा था। हाईवे पर अचानक से उसे गहरे गड्ढे का अनुमान ना लगा पाने के कारण तर्क गड्ढे में जा गिरा। पुलिस ने यातायात को दोनो तरफ से बंद कर दिया है। यातायात में भरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तर्क को क्रेन की सहायता से निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर भी सवाल उठ थे है क्युकी यह हाईवे कुछ समय पूर्व ही बनाया गया है।
Next Story