हरियाणा

हरियाणा : AAP ने घोषित किए 13 उम्मीदवार

Admin2
1 Jun 2022 7:28 PM IST
हरियाणा : AAP ने घोषित किए 13 उम्मीदवार
x
आम आदमी पार्टी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आम आदमी पार्टी ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आप निकाय चुनाव में खुद को आजमाने के लिए उतरेगी। पार्टी उम्मीदवारों में शिवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रजनीश और मनदीप कौर के नाम शामिल हैं। 13 नामों में 6 महिलाएं हैं। हाल ही में केजरीवाल कुरुक्षेत्र में रैली के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला कर चुके हैं।

बुधवार को आम आदमी पार्टी ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए अपने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उम्मीदवारों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। हाल ही में पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रैली करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा उनकी मातृभूमि है और वो अपने राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं। वे दिल्ली की स्कूलों की तरह हरियाणा की स्कूलों को समृद्ध बनाना चाहते हैं।
Next Story